New Story

Top 3 Motivational Stories In Hindi | प्रेरक कहानियाँ हिंदी में


Motivational Stories In Hindi

Top 3 Motivational Stories In Hindi: एक वक्त की बात है एक राजा ने अपने राज्य के एक रास्ते पर एक बड़ा सा पत्थर रखवा दिया। और छुप कर उस रास्ते पर नज़र रखने लगा। राजा देखना चाहते थे कि कौन उस पत्थर को हाटएगा। 

उस रास्ते से बहुत से लोग निकले, पर किसी ने पत्थर नहीं हटाया। बल्कि कुछ लोगो ने रास्ता साफ़ न करने के लिए राजा को दोषी ठहराया। तभी एक आदमी सब्ज़ी का ठेला लेकर उस रास्ते पर गया। उस आदमी ने बहुत मेहनत करके उस पत्थर को हटाया। 

पत्थर के नीचे एक लिफाफे में सोने के सिक्के और कागज़ रखे हुए थे। उस पर लिखा था कि यह इनाम पत्थर हटाने वाले के लिए है। 

Moral - इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है की हमारे रास्ते में आने वाली रूकावट हमें ओर बेहतर बनने का मौका देती है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम उस मोके का फायदा कैसे उठाते है। 


2nd story 

Top 3 Motivational Stories In Hindi

एक लड़की अंधी होने के कारण खुद से बहुत नफरत करती थी। वह पूरी दुनिया में सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती थी। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से कहती थी कि अगर वे देख पाती तो उससे तुरंत शादी कर लेती। 

एक दिन किसी ने उसे आंखे दान कर दी। जिसके बाद वह पूरी दुनिया देख सकती थी। तब उसके बॉयफ्रेंड ने उससे पूछा कि अब तुम सब कुछ देख सकती हो, तो क्या अब तुम मुझसे शादी करोगी? 

अपने बॉयफ्रेंड को देखकर लड़की हैरान हो गयी कि उसका बॉयफ्रेंड भी अँधा है। लड़की ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। 

जिसके बाद लड़के ने दुखी मन से उससे कहा, मेरी आँखो का ख्याल रखना। और वह वहा से चला गया। दोस्तों, जैसे-जैसे मानवीय परिस्थितिया बदलती है, वैसे-वैसे उनकी सोच भी बदल जाती है। 

कई लोग उन लोगो को भूल जाते है जिन्होंने बुरे समय में उनका साथ दिया। तो जो लोग आपका साथ देते है, उनका सम्मान करें। उनकी सरहना करें। हर किसी को Caring लोग नहीं मिलते है। आपके हालात जितने बेहतर होते चले जाते है, आपको उतना ही अधिक दयालु बनना चाहिए। 


3rd story 


Coffee beans motivational story in hindi


एक बार एक लड़की अपने पिता से कहती है की मै जीवन के संघर्ष से थक चुकी हूँ। एक समस्या ख़त्म नहीं होती कि दूसरी आकर खड़ी हो जाती है। बेटी की बाते सुनकर पिता उसे अपने साथ किचन में ले जाते है। और बैठकर देखने को कहते है। 

वह तीन बर्तनो में पानी उबालते हैं। एक बर्तन में आलू, दूसरे में अंडे और तीसरे में कोफ़ी बीन्स दाल देते है। 20 मिनट बाद अंडा, आलू प्लेट में और कोफ़ी कप में निकाल लेते है। और अपनी बेटी को समझते है कि ये आलू सख्त से नरम हो गया है। अंडा नाजुक से सख्त हो गया, और कोफ़ी बीन्स ने एक स्वादिष्ट पेय बना दिया। 

लेकिन ये सभ पाने के लिए इन तीनो को गर्म पानी की जद्दोजहद करनी पड़ी। तब जाकर ये ऐसे हो पाते है। मानव जीवन भी ऐसा ही है। संघर्ष इंसान को बेहतर बनाता है। और बेहतर बनने का मौका देता है। 

अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप संघर्ष को कोसते हैं या उससे कुछ सीखते हैं। 


Hello दोस्तों, आप को ये 'Top 3 Motivational Stories In Hindi' कैसी लगी? Comment करके आप हमे बताये। अगर पसंद आई है तो like और share ज़रूर करें। ओर Moral Stories पढ़ने के लिए हमें Follow ज़रुर करें। Thanks !


Follow पर click करके हमें follow करे। 


Also Read - 


No comments